वीर शहीद गौतम राजवाड़े की स्मृति में तराजू में हुआ कबड्डी का फाइनल मुकाबला
महिला टीम में पचीरा एवं पुरुष टीम में चैनपुर रहा विजेता

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शहीद गौतम राजवाड़े के स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विगत कुछ वर्षों पूर्व से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था लेकिन इस वर्ष पहली बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को सामने लाना एवं खेल के प्रति जागरूकता पैदा करना इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वीर शहीद गौतम मरावी के स्मृति में ग्राम पंचायत एवं शहीद परिवार के विशेष सहयोग से मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं राकेश अग्रवाल जनपद सदस्या श्रीमती रंजनी पैकरा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग टीम के द्वारा काफी अच्छा प्रदर्शन किया गया जिसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में उमरौली एवं चैनपुर का टीम फाइनल मुकाबले में हिस्सा लिए वही महिला वर्ग के टीम में तराजू एवं पचीरा का टीम फाइनल मुकाबले में हिस्सा लिए इस मुकाबले के दौरान दोनों वर्गों के टीमों ने शानदार प्रदर्शन दिखाएं जिसमें पुरुष वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैनपुर का टीम विजेता रहा वहीं महिला वर्ग में पची रा का टीम विजेता रहा जहां आयोजन समिति एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरुष वर्ग के विजेता टीम को 14000 रुपए एवं शील्ड उप विजेता को 8000 एवं शील्ड देकर के सम्मानित किया तो वही महिला वर्ग के टीम में विजेता को 6000 एवं उपविजेता को 4000 एवं शील्ड देकर के पुरस्कृत किया गया
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेल भावना से खेल को खेलना चाहिए खेल से सद्भावना बढ़ती है और एक दूसरे में छुपी प्रतिभा पर निखार आता है प्रदेश सरकार के द्वारा भी युवाओं को खेल सहित अन्य गतिविधियों में आगे आने हेतु कई योजना संचालित कर रहे हैं इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायत से आए हुए सरपंच शिक्षक गढ़ सहित अन्य ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे