अंबिकापुर सरगुजाछत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर 03 जून 2025/ जिले के अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 92 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के सुभाषनगर निवासी विष्णु घोष की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बेला घोष, तहसील अम्बिकापुर के सुभाषनगर निवासी पायल घोष की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस मनोज घोष, तहसील अम्बिकापुर के खैरबार निवासी सागर की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस दिलु अगरिया, तहसील बतौली के करदना निवासी सुनिता की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुनील कुमार, तहसील सीतापुर के सहनपुर निवासी नेपाल यादव की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस मानिया यादव, तहसील सीतापुर के कुनमेरा निवासी प्रिंस की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस संजू नाग, तहसील सीतापुर के लिचिरमा निवासी बुंदेश्वर सारथी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सावित्री, तहसील सीतापुर के भंवराडांड़ निवासी इंजोर साय की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जगनी, तहसील सीतापुर के उलकिया निवासी मनिता टोप्पो की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस दलबीर टोप्पो, तहसील सीतापुर के ढोढ़ागांव निवासी विजय खेस्स की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस इंजरमति, तहसील दरिमा के नावापराखूर्द निवासी धमेन्द्र वैष्णव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस गीता बाई, तहसील दरिमा के रेवापुर निवासी बलराम खाण्डेकर की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जमुना खाण्डेकर, तहसील दरिमा के छिंदकालो निवासी निशा महंत की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नरेश महंत, तहसील दरिमा के दरिमा निवासी विनीता सिंह की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस चन्द्रिका, तहसील दरिमा के लवईडीह निवासी इयान्द्रा कुवंर की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस परेश मराबी, तहसील दरिमा के रकेली निवासी सीमा पोर्ते की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नारायण पोर्ते, तहसील दरिमा के बकालो निवासी परमेश्वर यादव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस लीलावती यादव, तहसील मैनपाट के कुदारीडीह निवासी घुर दास की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस बसंती दास, तहसील मैनपाट के हर्रामार निवासी सानोज की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से होने पर उनके वारिस पार्वती, तहसील मैनपाट के बिसरपानी निवासी कैलास मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बंधन मझवार, तहसील मैनपाट के कुदारीडीह निवासी विश्वनाथ माझी की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस पवन डोरा, तहसील मैनपाट के उडूमकेला निवासी अंजू की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सतन राम, एवं तहसील मैनपाट के करम्हा निवासी राष्ट्रपति की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शिवरतन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

Tiwari News24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!