उदयपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान हुए शामिल
उदयपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान हुए शामिल
उदयपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत कृषि मंत्री राम विचार नेताम और अंम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर की।यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिक रीढ़ किसान हैं। देशभर में 16 हजार कृषि वैज्ञानिक खेती का उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। खेती की लागत कम करने के लिए सरकार ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। किसानों को रासायनिक खाद की जगह गोबर खाद का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मत्स्य पालन,बकरी पालन और गौ पालन की जानकारी दी गई। और जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। दलहन,तिलहन, रागी,कोदो और फलदार खेती से अधिक उत्पादन लेने की सलाह दी गई। गांव स्तर तक जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना बनाकर खेती करने पर जोर दिया गया।
गौरतलब है कि पलका के किसान नारसिंह सिरदार की डेढ़ एकड़ में खीरे की खेती की सराहना की गई। उनकी फसल से रोजाना 3 से 4 क्विंटल उत्पादन हो रहा है। किसान सम्मान निधि का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए कृषि और उद्यानिकी विभाग को लक्ष्य के अनुरूप कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए।
जिससे अंम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने किसानों को तकनीकी कृषि पद्धतियों और किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी परीक्षण कर खेती करें, इससे उत्पादन बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने कहा कि कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को जानकारी देता रहेगा,जिससे पैदावार बढ़े।
कार्यक्रम में ज्वाइंट डायरेक्टर यशवंत केराम,कृषि विज्ञान विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश गुप्ता,उप संचालक पी.एस.दीवान,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राधाकृष्णन सहित अन्य अधिकारियों ने जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी दी।
इस मौके पर भाजपा नेता अशोक बंसल,सौरभ अग्रवाल, जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर,रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह,बलदेव सिंह,संतोष जायसवाल,चंद्रबसु यादव,दीपक सिंघल,कन्हाई राम बंजारा,प्रमिला पोर्ते,कल्पना भदोरिया,मुन्ना सिंह,प्रदीप सिंह,मनबोध सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री और विधायक ने दस किसानों को कोदो बीज, आठ किसानों को केसीसी कार्ड, झिरमिट्टी उद्यान से दस किसानों को भिंडी बीज और सॉइल हेल्थ कार्ड सहित अन्य सामग्री का वितरण कर सम्मानित किया।
8i9j94