अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य – योग संगम, हरित योग का सफल आयोजन!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य - योग संगम, हरित योग का सफल आयोजन!
कुन्नी मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर आधारित योग संगम – हरित योग का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम मंडल प्रभारी जिला मंत्री श्री राधे श्याम सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष श्री रविमहंत जी महामंत्री विक्रम सिंह भैयालाल साहू कृष्णा राठिया भारत सिंह दीपनारायण संदीप एक्का लक्ष्मण सिंह संजय साहू नर्मदा यादव नंदलाल यादव सुरेश साहू हितेश्वर् सिंह राकेश एक्का शिवकुमार सिंह बिगन साय पैकरा दुष्यंत कुमार विवेक कुमार गुप्ता Dr.विनोद भार्गव Dr.यू.के.साहू की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर, योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत एक पौधा भी रोपित किया गया। यह वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है।
सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ किया और साथ ही हरित पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह आयोजन योग के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हुआ।
hnjfa2