अंबिकापुर सरगुजाछत्तीसगढ़राज्य
Trending

दीदी के गोठ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीदी के गोठ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राजेश प्रसाद गुप्ता / अंबिकापुर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही पहल को और जमीनी स्तर पर कार्य किए जाने के लिए आज
जनपद पंचायत उदयपुर के 1सभा कक्ष में दीदी के गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह , मंडल अध्यक्ष श अखंड विधायक सिंह ,मंडल महामंत्री श्रीमती कल्पना भदोरिया आदि लोगों की उपस्थिति में आयोजित की गई ,इस दीदी के गोठ कार्यक्रम में रेडियो प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के द्वारा प्रसारित संदेश को सुनाया गया। स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं ने इस संदेश से प्रेरित होकर आगे अमल करने पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। अंत ममें जनपद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए जाने हेतु कार्य योजना तैयार कर आगे कार्य किए जाने की बात कही गई वहीं स्वयं सहायता समूह में छूटे हुए महिलाओं को जोड़कर शासन के सभी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु उन्हें प्रेरित करने की बात कही गई, गांव गांव घूम कर सभी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने हेतु समूह एवं आजीविका संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ लेने की बात कही गई इस दौरान
मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता , राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, संकुल संगठन के पदाधिकारी गण ,ग्राम संगठन की पदाधिकारी गण ,महिला स्वयं सहायता समूह के दीदी गण, आदि लगभग 100 महिलाएं उपस्थित रहे।

Tiwari News24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!