सर्व ब्राह्मण समाज की महिला इकाई का गठन: पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी बनीं सरगुजा संभाग अध्यक्ष
सर्व ब्राह्मण समाज की महिला इकाई का गठन: पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी बनीं सरगुजा संभाग अध्यक्ष

अंबिकापुर: सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अंबिकापुर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की महिला इकाई का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। इस बैठक में भटगांव विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी को महिला इकाई का संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक में समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं:
संभाग अध्यक्ष: श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी
उपाध्यक्ष: देवकी त्रिपाठी, ज्योति द्विवेदी
सचिव: शशिकला तिवारी, ममता तिवारी, नीलम शर्मा
सह-सचिव: बीना दुबे, अल्पना मिश्रा, स्मिता तिवारी, प्रियंका चौबे
कोषाध्यक्ष: रेणुका शुक्ला
सह-कोषाध्यक्ष: मीना शुक्ला
मीडिया प्रभारी: अलका मिश्रा
संरक्षक: किरण मिश्रा एवं जयंती तिवारी
विप्र पत्रकारों और वरिष्ठजनों का सम्मान
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ विप्र बंधुओं और पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रेमकुमार शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, चंदा शुक्ला, लीलावती पाण्डेय, अनंगपाल दीक्षित, सुरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, हरिकिशन शर्मा, नंदकेश्वर पाण्डेय, डी.एन. द्विवेदी, विजय शुक्ला, केदार पाठक, डी.के. पाण्डेय और अजय नारायण पाण्डेय प्रमुख रहे।
सामाजिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकुमार शर्मा ने ब्राह्मण समाज को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं में शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर बल दिया।
हरिशंकर त्रिपाठी ने समाज की एकजुटता और सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संबोधन सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया, जबकि अध्यक्षता आई.बी. तिवारी ने की। नवनियुक्त अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने भी समाज के प्रति अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया।