परसा कोल प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग कलेक्टर सरगुजा से किया
परसा कोल प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग कलेक्टर सरगुजा से किया

उदयपुर राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संचालित परसा इष्ट केते बासेन एवं परसा कोल ब्लॉक से मुख्य रूप से प्रभावित ग्राम पंचायत साल्ही परसा घाटबर्रा एवं बासेन के सरपंच जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर सरगुजा को मूलभूत सुविधाओं सहित कोल प्रभावित क्षेत्र में खंड स्तरीय निगरानी समिति गठित करने का मांग किया है
उक्त ग्राम पंचायतों से करोड़ों अरबों का राॅयलटी शासन के खजाना में जमा होता है परन्तु उस क्षेत्र के रहवासी मूलनिवासी मूलभूत सुविधाओं से कोषो दूर है
कलेक्टर सरगुजा से मुलाकात करके मूलभूत सुविधाओं की मांग किया गया है
आज मुख्य रूप से श्रीमती रैमुनिया करियाम जिला पंचायत सदस्य सरगुजा श्री श्रवण सिंह वरकड़े जनपद सदस्य साल्ही श्रीमती तुलसी उईके सरपंच ग्राम पंचायत परसा श्रीमती कलेश्वरी कोर्राम सरपंच ग्राम पंचायत साल्ही श्रीमती रामेश्वरी पोर्ते सरपंच ग्राम पंचायत बासेन श्री अमरेश प्रसाद मरकाम सरपंच प्रतिनिधि घाटबर्रा श्री विजय सिंह कोर्राम श्रीपाल पोर्ते देव सिंह करियाम मनोहर सिंह उईके शामिल रहे।