गुमगरा कला फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन: नुनेरा ने गुमगरा को 2-0 से हराकर जीता खिताब
जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ फाइनल मुकाबला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

गुमगरा कला ग्राम पंचायत गुमगरा कला में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिताबी भिड़ंत नुनेरा (उदयपुर) और मेजबान गुमगरा कला (लखनपुर) की टीमों के बीच हुई। इस रोमांचक मुकाबले में नुनेरा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुमगरा कला की टीम को 2-0 के अंतर से मात दी।
विजेता और उपविजेता टीमों पर हुई धनवर्षा
मैच के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया के हाथों विजेता नुनेरा टीम को 17,000 रुपये नकद और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता रही गुमगरा कला की टीम को 12,000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच के हीरो रहे नुनेरा टीम के वह खिलाड़ी, जिन्होंने मुकाबले के दोनों गोल दागे, उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा विशेष नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टूर्नामेंट भर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी: नीतू झारिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीतू धर्मेन्द्र झारिया ने विजेता टीम नुनेरा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी खेल भावना व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने उपविजेता टीम का हौसला बढ़ाते हुए हार से निराश न होकर आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती कलावती उर्रे और पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश साहू और आभार प्रदर्शन लोकनाथ उर्रे ने किया।
इस खेल आयोजन में ग्राम पंचायत गुमगरा कला के सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रताप उर्रे, उपसरपंच पति राजन राम, गुमगरा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि गुड्डु सिंह, उपसरपंच खुर्द गोलू साहू, बिनकरा सरपंच प्रतिनिधि मनोज श्याम, सुभाष राजवाड़े, ओम प्रकाश साहू, घुरवा पैकरा, अजीमल मरावी, शिवभरोश पैकरा, मदन सिंह पैकरा, शिवलाल साहू, कपूर साहू सहित फ़ुटबॉल प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष ईश्वर उर्रे, उपाध्यक्ष कपिल सिंह, सचिव सोना खंड, गौरी शंकर साहू, ज्ञान प्रसाद यादव, सुशील सिंह, भागीरथी यादव, बालगोविंद यादव, अभिमन्यु सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, काशी पैकरा, भरत यादव और बुद्ध सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामवासी एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।