छत्तीसगढ़ताजा खबरसरगुजा

सानीबर्रा जंगल में 6 फीट गड्ढा खोदने पर भी नहीं मिला कुछ, किसी के दफन होने की आशंका निकली बेबुनियाद; पुलिस और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

सानीबर्रा जंगल में 6 फीट गड्ढा खोदने पर भी नहीं मिला कुछ, किसी के दफन होने की आशंका निकली बेबुनियाद; पुलिस और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

उदयपुर /  उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमीघोघरा के जंगल में किसी व्यक्ति या वस्तु को दफन किए जाने की सनसनीखेज आशंका आखिरकार बेबुनियाद साबित हुई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस टीम ने रविवार को कड़े पहरे के बीच करीब 6 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया, लेकिन अंदर से कुछ नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सेमीघोघरा जंगल में बुधवार को कुछ ग्रामीण मवेशी चराने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी जंगल में रुकी और उसमें से दो युवक फावड़ा लेकर उतरे। युवकों ने वहां एक गड्ढा खोदा और चले गए।

शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि वे छूही मिट्टी लेने आए होंगे, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो ताजा खुदा हुआ गड्ढा भरा हुआ था और उसमें से एक सफेद कपड़ा बाहर निकला हुआ था। सफेद कपड़ा दिखने के बाद ग्रामीणों में यह चर्चा तेज हो गई कि संभवतः किसी व्यक्ति की हत्या कर उसका शव यहां दफनाया गया है। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

पुलिस की मुस्तैदी और रविवार को हुई जांच

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम शनिवार को ही मौके पर पहुंच गई थी। जंगल में अंधेरा हो जाने के कारण शनिवार शाम को खुदाई संभव नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने पूरी रात सतर्कता बरतते हुए उस गड्ढे की कड़ी निगरानी की।

रविवार दोपहर तहसीलदार तारा सिदार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में गड्ढे की खुदाई का काम शुरू किया गया। जैसे-जैसे  फावड़े से गड्ढा गहरा होता गया, मौके पर मौजूद लोगों की धड़कनें बढ़ती गईं। हालांकि, जब करीब 6 फीट तक की खुदाई पूरी हुई, तो वहां कुछ भी संदिग्ध या वस्तु नहीं मिली।

इस खुलासे के बाद उदयपुर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब उस बोलेरो वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने वहां किस उद्देश्य से गड्ढा खोदा था।

tiwarinews

स्वामी, संचालक – आमोद तिवारी पता – उदयपुर थाना – उदयपुर जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन 497117. ईमेल:- Tiwarinews389@gmail.com मोबाईल नं.:- +91 79747 56939 तकनीकी एवं शिकायत संबंधित नं.:- +91 7974756939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button