ताजा खबर

श्री बिरंची धाम प्रेमनगर में विधायक भूलन सिंह मरावी के आतिथ्य में जोत-ज्वारा विसर्जन एवं भव्य चुनरी यात्रा संपन्न

​नौ दिनों तक सेवा देने वाले पंडा-पुजारियों और समाज के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान, भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ शारदीय नवरात्रि उत्सव

​कन्हाई राम बंजारा/ प्रेमनगर

​बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र, प्रेमनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में श्री बिरंची बाबा धाम, प्रेमनगर में 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि एवं श्री बिरंची बाबा धाम उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। उत्सव के अंतिम चरण में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मराबी के आतिथ्य में जगदम्बा मैया की जोत-ज्वारा विसर्जन एवं भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

​नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान श्री बिरंची बाबा धाम में प्रतिदिन नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं माता की सेवा की गई। समापन अवसर पर निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं के माता जगदम्बा के जयकारों से प्रेमनगर का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जोत-ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

​जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति

​कार्यक्रम में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भूलन सिंह मराबी, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य नयन विजय सिरदार, जनपद पंचायत प्रेमनगर के अध्यक्ष फुलेश्वर सिरदार, भाजपा नेता विजय सिरदार एवं शिवनंदन मराबी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​इसके अलावा प्रेमनगर नगर पंचायत के पार्षद पूर्णा जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, धन सिंह बंजारा, कविता जायसवाल एवं कंचन श्याम सहित वरिष्ठ नेता रामधियान सिंह, श्रवण साहू, रामलखन साहू, बिरंची बाबा धाम उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुमार बंजारा तथा धर्म जागरण से जुड़े दीपक राम उपस्थित रहे।

​इसी क्रम में नरेश अग्रवाल, रामजीत सिंह, गौरीशंकर बंजारा, अर्जुन सिंह, तिलक सिंह बंजारा, बलवन सिंह बंजारा, सुरेश कुमार बंजारा, पंकज कुमार, गणेश बंजारा, फूलचंद बंजारा एवं मुखराम बंजारा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

​बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष कन्हाई राम बंजारा एवं अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ, जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारा सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

​नौ दिनों तक सेवा देने वाले पंडा-पुजारियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान

​श्री बिरंची बाबा धाम में आयोजित सार्वजनिक शारदीय नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिनों तक निरंतर धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-पाठ एवं अन्य व्यवस्थाओं में सेवा देने वाले समस्त पंडा-पुजारियों तथा समाज के पदाधिकारियों के योगदान की विशेष सराहना की गई। उनके समर्पण, सेवाभाव एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

​आयोजन समिति ने कहा कि किसी भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम की सफलता सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भावना पर निर्भर करती है। पंडा-पुजारियों, समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं समस्त सहयोगियों के अथक प्रयासों से ही यह नौ दिवसीय उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

​सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था का बना प्रतीक

​बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष कन्हाई राम बंजारा एवं अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ, जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारा ने कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, सामाजिक पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं प्रेमनगर नगर पंचायत के समस्त नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

​उन्होंने कहा कि श्री बिरंची बाबा धाम में आयोजित यह नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव, धार्मिक आस्था एवं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा प्रतीक रहा है। भव्य चुनरी यात्रा एवं जोत-ज्वारा विसर्जन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया है।

​अंत में बंजारा समाज तारा परिक्षेत्र, प्रेमनगर की ओर से समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पंडा-पुजारियों, सामाजिक पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए माता जगदम्बा एवं श्री बिरंची बाबा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की मंगलकामना की गई।

tiwarinews

स्वामी, संचालक – आमोद तिवारी पता – उदयपुर थाना – उदयपुर जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन 497117. ईमेल:- Tiwarinews389@gmail.com मोबाईल नं.:- +91 79747 56939 तकनीकी एवं शिकायत संबंधित नं.:- +91 7974756939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button