छत्तीसगढ़शिक्षासरगुजा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

डांडगांव। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव में कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार की यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस अवसर पर जनपद पंचायत उदयपुर के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, ग्राम पंचायत डांडगांव के सरपंच देवलोचन सिंह, दावा हाई स्कूल प्रिंसिपल अजीत सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव के प्राचार्य आर. के. यादव, तथा विशिष्ट अतिथि द्वारिका यादव, दिलीप सिंह, अमित दास एवं मिलन दास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

tiwarinews

स्वामी, संचालक – आमोद तिवारी पता – उदयपुर थाना – उदयपुर जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन 497117. ईमेल:- Tiwarinews389@gmail.com मोबाईल नं.:- +91 79747 56939 तकनीकी एवं शिकायत संबंधित नं.:- +91 79747 56939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button