छत्तीसगढ़सरगुजा

शासकीय हाई स्कूल फुलचुही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस समारोह

शासकीय हाई स्कूल फुलचुही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस समारोह

शासकीय हाई स्कूल फुलचुही विकास खण्ड-उदयपुर, में कल हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंगों वाले गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।समारोह मुख्य अतिथि और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहन प्रसाद यादव, नीलिमा खलको और रामेश्वर राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मंच पर आसीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों को फूलों के गुलदस्ता भेंट कर किया गया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, इसके गौरवशाली इतिहास और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्रों को दैनिक जीवन और शिक्षा में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। हिंदी दिवस के इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।भाषण प्रतियोगिता के द्वारा छात्र छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व और उसके गौरवशाली इतिहास पर अपने प्रभावशाली विचार रखे। वही कविता पाठ प्रतियोगिता द्वारा बच्चों ने हिंदी की प्रसिद्ध और स्वरचित कविताओं का सुंदर पाठ किया। साथ ही साथ चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से हिंदी और भारतीय संस्कृति को रंगों में पिरोया।प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।समारोह के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को दैनिक जीवन और शिक्षा में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी व्याख्याता विपिन बिहारी गहवई के द्वारा किया गया तथा अंत में व्याख्याता आर बी यादव द्वारा समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर स्काउट्स और गाइडस के सभी सदस्यों की सराहनीय योगदान रहा।

tiwarinews

स्वामी, संचालक – आमोद तिवारी पता – उदयपुर थाना – उदयपुर जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन 497117. ईमेल:- Tiwarinews389@gmail.com मोबाईल नं.:- +91 79747 56939 तकनीकी एवं शिकायत संबंधित नं.:- +91 7974756939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button