पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, जमदेई की टीम रही विजेता
बालक एवं बालिका अलग-अलग टीमों के बीच जमकर हुई मुकाबला

ओमनारायण । लखनपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत निम्हा में 15 अगस्त के अवसर पर पंचायत स्तरीय तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच एवं सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह कुरूम के मुख्य अतिथि में आयोजन किया गया जहां आज बालक में फुटबॉल प्रतियोगिता जमदेई एवं पोतका के बीच खेला गया, जिसमें जमदई विजेता एवं पोतका उपविजेता रहा, इसी प्रकार बालिका में उमेश्वरपुर और भदवाही के बीच खेला गया जिसमें उमेश्वरपुर विजेता एवं भदवाही उपविजेता रहे,इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बालक टीम विजेता टीम को 8 हजार एवं उपविजेता को 5 हजार देकर सम्मानित किया वहीं बालिका टीम में विजेता को 3 हजार और उपविजेता को 2 हजार देकर के सम्मानित किया
इस दौरान मुख्य अतिथि जय सिंह कुरूम के द्वारा बताया गया कि समय अनुसार से शिक्षा के साथ ही खेल अति आवश्यक है क्योंकि शिक्षा मानसिक स्थिति को विकसित करता है तो वहीं शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को विकसित करने हेतु खेल अति आवश्यक है साथ ही खेल से भाईचारे के सीख मिलती है एवं विलुप्त हो रहे खेलो को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार से आयोजन किया जाना अति आवश्यक है आने वाले समय में निश्चित तौर से बड़े रूप में इस प्रकार का आयोजन किया जाएगा मैं क्षेत्र के युवाओं से अनुरोध करूंगा की पढ़ाई के साथ-साथ खेल होना आई आवश्यक है एवं क्षेत्र में मैं शासन से मांग करूंगा कि बच्चों के प्रतिभा को जगाने के लिए शासन स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धा को जगाने के लिए खेल का आयोजन समय-समय अनुसार से करते रहें इस दौरान जनपद सदस्य राजेंद्र, युवा नेता अंबिका यादव, लाल यादव, अगस्त राम सिरदार पोतका सरपंच प्रतिनिधि, धनेश्वर सिंह पूर्व सरपंच पोतका, सहित अन्य ग्रामीण जन इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थितरहे


