छत्तीसगढ़सरगुजा

चलाया गया ,महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने निकाली विशाल रैली, शराब बनाने-बेचने पर सामाजिक बहिष्कार का ऐलान

केवरी में नशा मुक्ति अभियान

ओमनारायण। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र ग्राम पंचायत केवरी में एकजुटता का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

नशा मुक्ति अभियान के अध्यक्ष कुत्ते कुमार सिंह एवं ग्राम पंचायत के सरपंच मैनेजर सिंह के नेतृत्व में गांव में आमसभा आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सरपंच कुंतें कुमार सिंह, पिताम्बर पैकरा रोशन लाल विसि, गांव के पटेल और गवटिया सहित सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 

सरपंच ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि गांव में शराब बनाना और सेवन करना बंद कर दिया जाए तो केवरी सरगुजा संभाग का पहला नशा मुक्त गांव बन जाएगा। उन्होंने कहा इससे गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, कृषि में उन्नति होगी और आपसी विवाद खत्म होंगे

 

सरपंच के तर्कों से प्रभावित होकर हर घर की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने समर्थन दिया।

रविवार को गांव की सभी बस्तियों से होते हुए विशाल जुलूस निकाला गया।

बाजे-गाजे के साथ लोगों ने नारे लगाए आज के बाद किसी पर्व-त्योहार में नशा नहीं करेंगे, सम्मेलन में यह भी तय हुआ कि भविष्य में शराब बनाने, बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ सामाजिक रूप से कार्रवाई की जाएगी और सबके सामने उनकी निंदा की जाएगी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। सभी जाति-समुदाय के लोगों ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन दिया।

 

अब देखना होगा कि केवरी गांव का यह संकल्प जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाता है, इस अवसर पर दीपक सिंह, रामवृक्ष दास, आनंद सिंह, हीरा दास, चित्रसेन, राम प्रकाश राम, अमित गुप्ता, अनु सिंह, सतनारायण सिंह, रोशन बीसी, देव साय सिंह,मंजय सिंह, अनिल दास, पीतांबर सिंह, होम दास, ठाकुर सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रभु सिंह, ठाकुर दास,भीखू सिंह, फेंकू दास एवं महिला बच्चे सहित गांव के लोग शामिल रहे।

tiwarinews

स्वामी, संचालक – आमोद तिवारी पता – उदयपुर थाना – उदयपुर जिला – सरगुजा (छत्तीसगढ़) पिन 497117. ईमेल:- Tiwarinews389@gmail.com मोबाईल नं.:- +91 79747 56939 तकनीकी एवं शिकायत संबंधित नं.:- +91 79747 56939

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button